आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कलक्ट्रेट कर्मचारी
हाथरस : मेरठ मंडलायुक्त द्वारा मेरठ सदर तहसील के तीन कर्मचारियों के साथ पांच अन्य लोगों के
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 12:31 AM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 12:31 AM (IST)
हाथरस : मेरठ मंडलायुक्त द्वारा मेरठ सदर तहसील के तीन कर्मचारियों के साथ पांच अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट के विरोध में शनिवार को कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहकर गेट मीटिंग करेंगे। इसे लेकर जिलाध्यक्ष शशिकांत गौतम व मंत्री सतीश कुमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। यहां शीतल प्रसाद शर्मा, केशव ¨सह, अनिल सक्सैना, सुधीर कुमार शर्मा, महेंद्र ¨सह, सौरभ ¨सह, कुलदीप शर्मा, रामप्रकाश कुलश्रेष्ठ, प्रताप चौधरी, परमील जमील, आनंद बिहारी, तेज नारायण सारस्वत, सुरेंद्र शर्मा, गिरीश कुमार, हरिओम शर्मा, संजीव राजपूत, मुनेंद्र पाल ¨सह, राजकुमार व्यास, विवेक श्रोती आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें