सुविधा विहीन डाकघर से खाते बंद करा रहे लोग
स्थानीय निवासियों ने ट्वीट कर की शिकायत सुकन्या समृद्धि योजना से नहीं मिल रहा लाभ
जागरण संवाददाता, हाथरस : मैंडू डाकघर सरकार सरकार के मंसूबे पर पानी फेर रहा है। सुविधाएं न मिलने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग अपने खाते बंद करा रहे हैं। महत्वपूर्ण सुकन्या योजना का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय निवासी ने ट्वीट कर मामले की शिकायत की है। अफसरों ने समस्या निदान का भरोसा तो दिया, लेकिन सुनवाई अभी तक नहीं हुई है।
मेंडू में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के पास 2010 तक ब्रांच ऑफिस था, जिसे 2010 के बाद उप डाकघर में तब्दील कर दिया। यह डाकघर अलीगढ़ मुख्यालय से अटैच है। डाकघर से आसपास के 13 गांव के करीब 25000 हजार लोग जुड़े हैं। वर्तमान में कनेक्टिविटी की दिक्कत से लोग परेशान हैं। डाकघर में सिर्फ ग्रामीण डाक सेवक की तैनाती है। पोस्टमास्टर की तैनाती कुछ समय पहले हुई है। स्टाफ व सुविधा न होने से स्थानीय निवासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक 100 से अधिक खाते बंद हो चुके हैं। सुविधाएं न होने से लोगों का भी मोहभंग हो रहा है। वर्जन-
आए दिन कनेक्विटी न होने से लोग खाते बंद करा रहे हैं, ट्वीट कर समस्या को अवगत कराया गया है, लेकिन निदान नहीं कर पाए।
संदीप मोहन वाष्र्णेय, पीड़ित व्यवस्थाएं न होने से मैंने अपना खाता बंद करा दिया। खाताधारकों को छोटे-छोटे कार्य के लिए हाथरस या फिर अलीगढ़ भागना होता है।
मनीष गुप्ता, पीड़ित