Move to Jagran APP

चेतन्या की प्रतिभा ने लोहा मनवाया

'जीनियस बेबी' ने अंग्रेजी में लगातार छह घंटे बोलकर बनाया है रिकार्ड ब्लर्ब- अंग्रेजी में किसी भी विषय पर लगातार 12 घंटे बोलकर कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य है

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 01:28 AM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 01:28 AM (IST)
चेतन्या की प्रतिभा ने लोहा मनवाया

आकाशदीप भारद्वाज, हाथरस :

loksabha election banner

संस्कृत हो या विज्ञान या अन्य विषय, अध्यात्म पर भी ऐसी पकड़ की प्रकांड पंडित भी उसकी विद्वता का लोहा मानने को मजबूर हो जाएं। जी हां हम बात कर रहे हैं शहर के मुरसान गेट निवासी प्रतिभाशाली बेटी चेतन्या पांडेय की। स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बालिका की प्रतिभा से प्रभावित होकर गत वर्ष उसे सम्मानित किया था। कई बड़े मंचों पर भी वह प्रकांड विद्वानों के सामने जब अपना पक्ष रखती है तो लोग प्रशंसा करने से नहीं चूकते। 'जीनियस बेबी' के नाम से मशहूर अंग्रेजी गर्ल ने अंग्रेजी में लगातार छह घंटे बोलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकार्ड बनाया है। उसका लक्ष्य अब 12 घंटे धारा प्रवाह अंग्रेजी बोल कर गिनीज बुक ऑफ लिम्का में अपना नाम दर्ज कराने का है।

बाल दिवस पर जन्मी चेतन्या पांडेय (12) दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा है। पिता कवि हैं तो मां डॉ. प्रतिभा पांडेय अंग्रेजी की रिडायर्ड प्रोफेसर। मां की फर्राटेदार अंग्रेजी व परवरिश का नतीजा है कि चेतन्या पांडेय आज धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलती है। चेतन्या स्कूल में आयोजित होने वाली स्पीच प्रतियोगिता इंटरनेशनल ओलम्पियाड में लगातार पांच घंटे बोल कर गोल्ड मेडल जीत चुकी है। छोटा भाई महेंद्रादित्य भी कम नहीं है। उन्हें भी बहुतेरे श्लोक कंठस्थ हैं। बेटी को मां तो बेटे को पिता का आश्रय मिला और दोनों ने माता-पिता से शिक्षा ग्रहण कर छोटे विद्वान के रूप में ख्याति अर्जित कर ली है। दोनों भाई बहन अब बड़े-बड़े मंचों पर भाषण देते हैं। बहन पूरी अंग्रेजी में तो भाई संस्कृत में भाषण देता है। चेतन्या पांडेय ने बताया कि वह प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित है। उसका सपना है कि वह एक बार उनसे मिले। वह इस समय पिता द्वारा स्थापित चेतन्या फाउंडेशन की मदद से यमुना को प्रदूषण मुक्त करने, विश्व को शाकाहारी बनाने, बच्चों में भारतीय संस्कृति विकसित करने पर काम कर रही है। चेतन्या ने बताया कि पूरी दुनिया में अंग्रेजी को समझने वाले लोग बहुत हैं। इसलिए भारतीय संस्कृति को अंग्रेजी के माध्यम से विश्व भर में फैलाने का उनका सपना है।

मायानगरी में धमाल मचा

रही निष्कर्ष की प्रतिभा

फोटो- 20

संवाद सूत्र, सासनी : सासनी के निष्कर्ष छोटी उम्र में बड़ा निर्णय लेकर माया नगरी में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के 12 वर्षीय निष्कर्ष कक्षा सात के छात्र हैं। सात वर्ष की उम्र में डांस इंडिया डांस, इंडिया गॉट टैलेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर उन्होंने रिकार्ड बनाया है। रणवीर ¨सह एवं कट्रीना कैफ की फिल्म जग्गा जासूस, कौन बनेगा करोड़पति, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया, दीया और बाती, देवांशी, अग्नि फेरा आदि नामचीन धारावाहिकों में भी रोल निभा चुके हैं। फिलहाल में निष्कर्ष सोनी टीवी के सीरियल विघ्नहर्ता गणेश में डबल रोल गणेश व ब्राह्मण की भूमिका निभा रहे हैं। पिता मिथुन दीक्षित उप्र पुलिस में दारोगा हैं। निष्कर्ष अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मां प्रीति दीक्षित को देते हैं। तीन संतानों में वह सबसे छोटे हैं। वह मुंबई में ही अपनी मां के साथ रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.