किसानों के सच्चे नेता थे चौधरी चरणसिंह
सादाबाद में भी कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम
संस, हाथरस: नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे नेता थे। उन्होंने गांव, गरीब व किसानों के शोषण के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते हुए संघर्ष किया। इस मौके पर ओमवीर सिंह राना, चौ. भोला सिंह, विमल प्रधान, अनुराग गौड, हरीश दीक्षित, जितेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।
---
हवन के साथ पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि
सादाबाद: सादाबाद के पूर्व विधायक डा.अनिल चौधरी ने ने हवन-यज्ञ का आयोजन कस्बा स्थित प्रतिमा स्थल पर किया। इसमें शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। यज्ञ में मंत्रोचार पुरोहित ब्रजेश शास्त्री ने किए। इस मौके पर धर्मेन्द्र चौधरी, लाला पंडित, बाबी उपस्थित रहे।
----
रालोद ने याद किए पूर्व प्रधानमंत्री
राष्ट्रीय लोकदल ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में धरतीपुत्र कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 33 वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर केशव चौधरी, चौ. सचिन पचहरा, सुरेन्द्र चौधरी, रामसहाय सिंह, इरफ़ान मलिक, देवेश चौधरी, विनोद चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।