'बेटियों को लेकर बदलें सोच'
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेला परिसर में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में महिला सशक्तीकरण पर जोर
संस, हाथरस : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेला परिसर में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। प्राधिकरण सचिव शिवकुमारी ने कहा कि महिलाएं आज किसी से कम नही हैं। लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं है। हर क्षेत्र में बेटियों बेटों से आगे निकल रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को लेकर सोच को बदलना होगा। महिलाओं का जो अनुपात कम हो रहा है, इस पर गंभीरता से विचार करना होगा।
संयोजक शालिनी पाठक ने कहा कि आज समाज में बेटियों के प्रति जो कुप्रथा है, उसे सुधारना होगा। उन्हें पढ़ा-लिखाकर योग्य बनाना होगा, तभी देश व समाज का विकास संभव है। कार्यक्रम में मीरा कौशिक, अंजना सारस्वत, ओमवती गुप्ता, प्रदीप शर्मा, जेपी तिवारी ने भी विचार रखे। प्रोबेशन विभाग की ओर से पंफ्लेट वितरित किए गए। संचालन हरीश कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में एडीजे एफटीसी राजेश्वरी टौलिया, सिविल जज रेखा ¨सह, अपर सिविल जज निष्ठा मेहतानी, सिविल जज साक्षी ¨सह, न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपिका अत्री, अतुल कृष्ण आंधीवाल, नवदीप पाठक, अंजना सारस्वत, कंचन यादव, प्रतिष्ठा शर्मा मौजूद थे।