केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां मजदूर विरोधी
हड़ताल के दूसरे दिन बैंक कर्मियों ने केनरा बैंक के बाहर किया प्रदर्शन
संस, हाथरस : ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन, बैफी, यूनाइटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियंस एवं ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर आरआरबी यूनियंस के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं इंश्योरेंस विभाग के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताली कर्मचारियों ने केनरा बैंक मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया।
हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय सहायक महामंत्री बीएस जैन ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों एवं मजदूर विरोधी श्रम नीतियों के कारण देश का मजदूर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त अधिकारी एसोसिएशन के महामंत्री पदम ¨सह ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में क्षतिपूरक आधार पर नौकरी देने, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने, सभी बैंक कर्मियों को उच्चतम न्यायालय के अनुसार पेंशन देने की मांग की। ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत ने केंद्र सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों एवं मजदूर विरोधी श्रम नीतियों की ¨नदा की। एआइआइईए के प्रतिनिधि संजीव बूटिया ने इंश्योरेंस सेक्टर में विदेशी पूंजी निवेश की पूरी छूट देने, इंश्योरेंस सेक्टर को निजीकरण की ओर धकेलने की केंद्र सरकार की नीतियों की घोर ¨नदा की। संचालन जीके शर्मा ने किया। अंत में ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त अधिकारी एसोसिएशन के संरक्षक बीपी अग्रवाल ने अधिकारी एवं कर्मचारियों की एकता बनाए रखने पर जोर दिया। प्रदर्शन में चक्रवर्ती पाठक, राकेश वर्मा, डीसी गुप्ता, ओमप्रकाश, हुकुम ¨सह, एके ¨सह, संजय जैन, अशोक शर्मा, नन्नूमल, संतोष कुमार, राजेश जैन, राजीव आर्य आदि शामिल रहे।