गुरु नानकदेव का अवतार दिवस मनाया
जागरण संवाददाता, हाथरस : अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार पर गुरु नानक देव जी महा
जागरण संवाददाता, हाथरस : अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार पर गुरु नानक देव जी महाराज का 548 वां अवतार दिवस मनाया गया। तड़के शहर में प्रभात फेरी निकाली और अखंड पाठ किया गया। इस दौरान सबद कीर्तन का दौर चला। समाज के लोगों ने गुरुद्वारे पर पहुंचकर मत्था टेका और आराधना की। इस दौरान अटूट लंगर भी बरपा।
आठ दिनों से चल रही प्रभात फेरी का शनिवार की सुबह समापन अधिशासी अधिकारी गुलशन सूरी ने किया। उनके आवास पर सभी संगतों को सरोपा देकर सम्मानित किया। इस दौरान गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल ¨सह ने गुरूजी के इतिहास के बारे में बताया। गुरूजी का जन्म ननकाना साहिब (पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने एक ही संगत एक ही पंगत का नारा दिया था। उनके द्वारा ही गुरू के लंगर की प्रथा चलाई गई। बचपन में उनके पिताजी ने गुरूजी को सच्चा कारोबार करने के लिए बीस रुपया देकर भेजा। गुरूजी अपने साथ बाला मर्दाना को लेकर गए। सुबह से शाम हो गई और कोई सौदा नहीं मिला। तब उन्हें एक गरीब साधुओं की टोली नजर मिली, जो भूखी थी। तब उन्होंने बीस रुपये का लंगर बनवाया और सभी को भोजन कराया। जब वह घर वापस आये तो पिता ने उन्हें फटकारा लेकिन उनकी बहन बीबी नानकी ने उन्हें पहचाना और उनके द्वारा लंगर की प्रथा गुरुद्वारों में शुरू कराई जो आज भी संचालित है।
इस मौके पर गुरुद्वारे के अध्यक्ष तजवंत कालरा, आशीष कालरा, कविश कालरा की ओर से अखंड पाठ व लंगर की सेवा की गई। सेक्रेटरी गुलशन सूरी ने सभी का आभार प्रकट किया।
उधर, सीमेक्स स्कूल में शनिवार को गुरुनानक जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि स्कूल के संस्थापक बाबू ¨सह एवं स्कूल के प्राचार्य एसके ¨सह ने गुरुनानक के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों ने गुरुनानक पर आधारित एकांकी, नाटक, कविताएं, गीत एवं नृत्य पेश किए। स्कूल के निदेशक अरुण कुमार ¨सह व चेयरपर्सन सीमा ¨सह ने सभी को गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं दीं।