Move to Jagran APP

नारी को सशक्त बनाने को एक माह चलेगा कार्यक्रम

नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का लाइव प्रसारण ब्लर्ब- समाज सेवी संगठनों के साथ एक माह तक चलाए जाएंगे जारूकता के कार्यक्रम

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 01:24 AM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 01:24 AM (IST)
नारी को सशक्त बनाने को एक माह चलेगा कार्यक्रम
नारी को सशक्त बनाने को एक माह चलेगा कार्यक्रम

जासं, हाथरस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में नारी सशक्तीकरण अभियान का शुभारंभ किया। इसका लाइव प्रसारण कलक्ट्रेट में हुआ। मुख्यमंत्री ने महिला समाजसेवी संगठनों को एक माह तक चलने वाले नारी सशक्तीकरण के अभियान की सफलता के टिप्स दिए। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे विकास कार्यों को गिनाया।

loksabha election banner

जिलाधिकारी डॉ. रमाशंकर मौर्य ने कहा कि 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान चलेगा। यह अभियान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होगा। अभियान से जुड़े विभाग की महिला अधिकारी तथा कर्मचारी की टीमें गांव-गांव जाकर महिलाओं को सरकार द्वारा उनके उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराएंगी। यह सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि जनपद व विकासखंड स्तर पर समिति का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर महिलाओं को शिक्षित करेंगी। इस दौरान एसपी जयप्रकाश, एडीएम रेखा एस चौहान, सीओ सिटी सुमन कनौजिया, सीडीओ एसपी ¨सह, सीएमओ वृजेश राठौर, पीओ डूडा अंजू ¨सह, जिला विकास अधिकारी मंजू श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी गमपाल ¨सह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, नगर महामंत्री संतोष जोशी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से शालिनी पाठक आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.