महिला को ¨जदा जलाकर छत से फेंका
संवाद सहयोगी, हाथरस : चंदपा के गांव नगला कृपा में एक विवाहिता को ¨जदा जलाकर छत से धक्का
संवाद सहयोगी, हाथरस : चंदपा के गांव नगला कृपा में एक विवाहिता को ¨जदा जलाकर छत से धक्का दे दिया गया। मायके वालों ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए दहेज उत्पीड़न व जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला को आगरा के प्राइवेट अस्पताल से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित देवर कपिल पचौरी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला के भाई अनिल शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी दौलतपुर, बल्देव (मथुरा) ने मुकदमा दर्ज कराया है। अनिल शर्मा के अनुसार उनकी बड़ी बहन शिवांशी की शादी प्रवीन पचौरी व छोटी बहन गौरी की शादी कपिल पचौरी निवासी नगला कृपा, चंदपा के साथ 24 अप्रैल 2012 को हुई थी। अनिल के अनुसार शादी में 18 लाख रुपये खर्च हुए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास कमलेश देवी, ससुर राकेश पचौरी व ननद राखी ने दहेज के लिए दोनों बहनों को परेशान करना शुरू कर दिया था। दहेज में कार न मिलने के कारण शिवांशी को अधिक परेशान किया जा रहा था। उत्पीड़न से तंग आकर दोनों बहनें मायके आ गई थीं। अनिल के अनुसार 10 मई को प्रवीन पचौरी दोनों बहनों को यह कहकर बुला ले गया था कि अब कार के लिए किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। विश्वास में आकर उन्होंने बहनों को भेज दिया था। आरोप है कि 17 मई को दोपहर 11.30 बजे ससुरालियों ने छोटी बहन गौरी को कमरे में बंद कर दिया तथा शिवांशी के साथ मारपीट की। इसके बाद उसपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। शिवांशी किसी भी सूरत में बच न पाए, इसलिए उसे छत से धक्का दे दिया गया।
गौरी ने फोन पर मायके वालों को घटना की जानकारी दी। अनिल का आरोप है कि समाज को दिखाने के लिए ससुराली ही उसे आगरा के प्राइवेट अस्पताल ले गए और वहां भर्ती कराया। उसे आगरा से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। इस घटना में ससुर राकेश व पति प्रवीन भी झुलसे हैं। मायके वालों का आरोप है कि धक्का देने के दौरान दोनों झुलसे हैं न कि उसे बचाने के प्रयास में। पुलिस ने पति प्रवीन पचौरी के अलावा देवर कपिल पचौरी, सास कमलेश, ससुर राकेश व ननद राखी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।