30 अप्रैल तक होंगे बीएस-4 वाहनों के पंजीकरण
31 मार्च तक बिक्री किए गए वाहनों के ही होंगे पंजीकरण बीएस-4 वाहनों के पंजीकरण का यह अंतिम मौका
संवाद सहयोगी, हाथरस : बीएस-4 मानक वाले वाहनों के पंजीकरण अब 30 अप्रैल तक किए जाएंगे। इसमें 31 मार्च तक बिक्री किए गए वाहनों के पंजीकरण का कार्य सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में शुरू करा दिया गया है।
प्रदूषण के कारण प्रतिबंध को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियों ने भी अपने यहां सभी तरह के बीएस-4 वाहनों का निर्माण वर्ष 2019 में ही बंद कर दिया था। उसके बाद डीलरों के यहां से शेष रह गए वाहनों को विशेष छूट देकर बिक्री किया गया। बीएस-4 वाहनों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि पहले 31 मार्च निर्धारित थी। लॉकडाउन लग जाने से यह कार्य अटक गया। अब कार्यालय के खुलने के बाद फिर से पंजीकरण शुरू हुआ है। अब राहत देते हुए इनके लिए 30 अप्रैल तक का समय तय किया गया है। कार्यालय में अटके पड़े हैं तीन सौ पंजीकरण
लॉकडाउन से करीब तीन सौ वाहन पंजीकरण के लिए एआरटीओ कार्यालय में अटके हुए हैं। इनमें नगर पालिका के 23 लोडर वाहन भी शामिल हैं। जनपद में सभी डीलरों के यहां करीब पांच सौ वाहन बीएस-4 के पंजीकरण के लिए शेष रह गए हैं। इनका पंजीकरण केवल 30 अप्रैल तक ही किया जाएगा। लॉकडाउन लगने से पहले
बीएस-4 वाहनों का स्टॉक
कंपनी, वाहन संख्या
हीरो, 150
टीवीएस, 95
बजाज, 50
होंडा, 03
यामाहा, निल
मारुति सुजुकी, निल
महेंद्रा एंड महेंद्रा, निल
---
इनका कहना है
बीएस-4 वाहनों के लिए 30 अप्रैल पंजीकरण का अंतिम मौका है, जो लॉकडाउन के चलते मिला है। सभी डीलर अपने यहां 31 मार्च तक काटे गए टैक्स वाले वाहनों की फाइल कार्यालय में समय से जमा करा दें। निर्धारित तिथि के बाद कोई पंजीकरण उक्त मानक का नहीं होगा।
- नीतू सिह, एआरटीओ प्रशासन