विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस में दबंगों की हैवानियत: युवक की बेरहमी से पिटाई, मुंह में किया पेशाब; 2 गिरफ्तार

Published: Tue, 18 Aug 2026 06:58 AM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2026 03:00 PM (IST)

हाथरस के सिकंदराराऊ में दबंगों ने एक युवक को बीच बाजार में बेरहमी से पीटा और उसके मुंह में पेशाब ...और पढ़ें

शिव कुमार के साथ मारपीट करते आरोपित।

शिव कुमार के साथ मारपीट करते आरोपित।

HighLights

  1. सिकंदराराऊ में युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा

  2. दबंगों ने पीड़ित के मुंह में पेशाब भी किया

  3. घटना का वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच शुरू की

जागरण संवाददाता, हाथरस। सिकंदराराऊ के थाना क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में दबंगों की बर्बरता का मामला सामने आया है। बीच बाजार में कुछ दबंगों ने एक युवक को पकड़कर लोहे की रोड और सरिया से बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं घायल युवक के मुंह में पेशाब भी कर दिया। पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

दबंगों ने पकड़कर पीटा

पीड़ित शिव कुमार निवासी नगला भानचंद किसी काम से रविवार को बाजिदपुर बाजार गया था। शिव का आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे पांच दबंगों ने उसे देखते ही पकड़ लिया। बीच बाजार में ही लोहे की रोड और सरिया से गले में फंदा डालकर उसे जमीन पर पटक दिया और जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान दबंगों ने शिव के साथ गाली-गलौज भी की। पीड़ित के अनुसार मारपीट के बाद दबंगों ने दरिंदगी की हद पार कर दी। उन्होंने शिव के मुंह में पेशाब कर दिया।

पूरी घटना का युवक ने बनाया वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो पास खड़े एक युवक ने अपने मोबाइल से बना लिया। दबंगों ने धमकी दी कि "साले तुझे जान से मार देंगे, न तू होगा और न मुकदमा लड़ने की नौबत आएगी। शिव के पिता का कहना है कि इन्हीं दबंगों के साथ उनके बेटे का धारा 308 का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। आरोपित लगातार मुकदमा खत्म करने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर दबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि इन दबंगों पर सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना के बाद घायल शिव कुमार को स्थानीय लोगों ने बाजिदपुर सीएचसी पहुंचाया। डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच शुरू

वीडियो प्रसारित होने के बाद कोतवाली पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की बात कह रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें- अब डकैतों का नहीं टूरिस्ट का बसेरा, रोमांच और एडवेंचर का नया केंद्र चंबल सेंक्चुरी

यह भी पढ़ें- सीतापुर में भारी बारिश से मौसम सुहाना: आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश, 274 गांवों में बाढ़ का खतरा

दो गिरफ्तार

घटना के बाद शिवकुमार के पिता मुनेश कुमार ने खिजरपुर निवासी अनिल, सुनील, देवेंद्र, सोनू, विवेक और विशाल के खिलाफ कोतवाली सिकंदराराऊ में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया था।

अभियोग पंजीकृत होने के बाद कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को सक्रिय किया। पुलिस ने दबिश देकर अनिल और विवेक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।