Move to Jagran APP

लखीमपुर खीरी प्रकरण से उबाल, विरोध-प्रदर्शन

किसान संगठनों के अलावा सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Oct 2021 01:22 AM (IST)Updated: Tue, 05 Oct 2021 01:22 AM (IST)
लखीमपुर खीरी प्रकरण से उबाल, विरोध-प्रदर्शन

जागरण टीम, हाथरस : लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में सोमवार को दिनभर प्रदर्शन होते रहे। किसान संगठनों के अलावा सपाइयों ने कलक्ट्रेट और तहसील मुख्यालयों पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपे। उधर, प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ताओं में उबाल दिखा। सिकंदराराऊ में सपाइयों ने पौन घंटे के करीब जीटी रोड को जाम कर नारेबाजी की और पुतला फूंका। सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने भी पुतला दहन किया। हाथरस में तालाब चौराहे पर भी कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

सुबह से ही रही सतर्कता

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सुबह से ही पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। कलक्ट्रेट परिसर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। दोपहर 12 बजे के बाद प्रदर्शन का दौर शुरू हुआ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष मलिखान सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। धरना देकर नारेबाजी की। इसके बाद एडीएम जेपी सिंह को ज्ञापन सौंपा, जिसमें विभिन्न मांगों का जिक्र किया गया है। उधर, किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी एडीएम को ज्ञापन सौंपा। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कलक्ट्रेट पर नारेबाजी

पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देकर लखीमपुर खीरी में मृत किसानों को दो करोड़ रुपये की मदद और परिवार को सरकारी नौकरी देने के साथ ही गृह राज्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन, भोला यादव, मुरसान चैयरमैन रजनीश कुशवाह, भगत सिंह, कैलाश ठेनुआ, गोलू प्रधान, जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी मौजूद रहे। सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता मुरसान रोड हतीसा पुल पर एकत्रित हुए। यहां से कलक्ट्रेट पहुंचे। बाहों पर काली पट्टी बांधकर नारेबाजी कर लखीमपुर की घटना पर विरोध जताया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। यहां डंबर सिंह, विवेक यादव, अनूप यादव, धनवीर सिंह यादव, संतोष सिंह, गजेंद्र उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, हरवीर तोमर, रामू चौधरी, गुरुवचन सिंह, सत्यवीर सिंह आदि थे। सपा के वरिष्ठ नेता रामनारायण काके के समर्थन में सपाइयों ने हाथरस के तालाब चौराहे पर राममनोहर लोहिया की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठे। सपा के शहर अध्यक्ष हेमंत व वरिष्ठ नेता आरसी लाल प्रजापति, चिकू शर्मा, लक्ष्मण सिंह उर्फ पप्पू, हाजी नबाव हसन, धर्मवीर चौधरी, इरफान, नवाब खान, टेकपाल कुशवाह, वासित राजा, गुड्डा पुजारी आदि उपस्थित रहे। सिकंदराराऊ में जीटी रोड पर जाम

संसू, सिकंदराराऊ: सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवती यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने एटा रोड स्थित गांव रातिभानपुर में जीटी रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी की और सरकार का पुतला दहन किया। तहसीलदार सुशील कुमार व सीओ सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा सपाइयों को जाम खोलने के लिए समझाया। पौन घंटे तक वहां यातायात बाधित रहा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजेन्द्र सिंह, संजीव यादव, लालू यादव, सुनील यादव, सुखवीर जाटव, सनी जाटव, योगेश यादव, यतेंद्र सिंह, आशु यादव आदि मौजूद थे।

भारतीय किसान यूनियन युवा विग के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव की अगुवाई में किसानों ने नारेबाजी करके विरोध प्रदर्शन किया। तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सत्यप्रकाश, रामपाल, राजेन्द्र सिंह, रक्षपाल सिंह, उम्मेद अली, कुंवरपाल, संजीव कुमार थे। किसान नेताओं के बीच पहुंचे एसडीएम

संसू, सासनी : लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी मलिखान सिंह जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए निकले, तभी गांव अजरोई में एसडीएम पहुंच गए। यहां बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। एसडीएम विजय कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कलक्ट्रेट जाकर भी डीएम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

जासं, हाथरस : कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा को हिरासत में लिए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। पसरट्टा बाजार में कार्टन का पुतला बनाकर फूंका। पुतला दहन को लेकर पुलिस से कुछ देर खींचतान भी हुई। धरना और प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, योगेश कुमार ओके, कुलदीप कुमार सिंह, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट, कृष्णा गुप्ता, मथुरा प्रसाद, मुन्ना लाल शर्मा, जितेंद्र गौतम एडवोकेट, नीरज शर्मा, मधुर मनोहर शर्मा आदि मौजूद थे। सिकंदराराऊ में कांग्रेस नेता निखिलवर्ती पाठक के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए पुतला दहन किया गया। यहां प्रदर्शन करने वालों में हसीन खान, हीरो हाफिज, डा. गौरव कश्यप, राशिद ़कुरैशी, सोनू पंडित, सारिक वारसी, सलमान खान, ललित माहौर आदि थे। नगर कांग्रेस एवं हसायन ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने दिनेश कुमार सिंह चौहान एडवोकेट के नेतृत्व में जुलूस निकाला। नावेद अहमद अजीत सिंह चौहान, हसीन खान, अखलाक भारती, विजय शर्मा, विशंभर सिंह, हरीश कुरैशी, यासीन कुरैशी, रिजवान, उमेश जाटव आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.