Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने किसान चौपाल में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

सादाबाद में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में कुरसंडा के भावना विद्यालय में किसान चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 12:39 AM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 12:39 AM (IST)
भाजपाइयों ने किसान चौपाल में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

संसू, हाथरस : सादाबाद में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में कुरसंडा के भावना विद्यालय में किसान चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौपाल में भाजपाइयों ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।

loksabha election banner

किसान चौपाल में भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के हित में तमाम योजनाएं प्रारंभ की हैं। इनके माध्यम से किसानों को उनका सीधा लाभ मिल रहा है। बिजली पानी की समस्या को भी गत सरकार की अपेक्षा भाजपा सरकार ने सुधारने की कोशिश की है। इस दौरान क्षेत्र में बिजली की अधिक कटौती, नहर बंबों में पानी न आना, कुरसंडा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पूर्णरूपेण चालू कराने, कुरसंडा क्षेत्र में फैल रहे डेंगू के चलते स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, गोशाला सहित कई समस्याएं किसानों ने जिलाध्यक्ष के समक्ष रखीं। जिलाध्यक्ष ने समाधान कराने का वायदा कर किसानों को संतुष्ट किया। किसान चौपाल का आयोजन चौधरी रुपेंद्र सिंह नंबरदार के संयोजन में किया गया। किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौधरी नगला मोहन ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री प्रीति चौधरी, तुलसीदास अग्रवाल, भीकम सिंह जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, भूपेंद्र सिंह, अरविद चौधरी, अशोक कुमार, उपवेद्र प्रधान, जगदेव आर्य, राधेलाल, ओमवीर सिंह, कोमल प्रसाद, संजीव सिंह, उदय सिंह, भुवनेश चंद्र शर्मा,लक्ष्मण सिंह, पूरन सिंह, देशराज गोला मौजूद थे। सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

संसू, सहपऊ : क्षेत्र के गांव मानिकपुर स्थित चौधरी गुलाब सिंह महाविद्यालय में भाजपा किसान मोर्चा ने ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया। अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भीकम सिंह व संचालन भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री योगेंद्र सिंह गहलोत ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद गुप्ता व अशोक चाहर ने चौपाल में आए किसानों को सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। प्रीति चौधरी, जिलामंत्री डा. मथुरा प्रसाद गौतम, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर कुशवाह के साथ अन्य वक्ताओं ने भी किसान हित में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। संयोजक भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरीओम चौधरी ने किसान चौपाल में आए सभी अतिथियों का साफा बांध, गले में पट्टिका डाल व माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर होरीलाल राना, इंदल गौतम, डा. योगेश शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, रविदर चौधरी, कुलदीप चौधरी व धर्मवीर सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.