Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका

भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप राष्ट्रपति शासन की मांग कहा जीतने के बाद बौखला गई हैं ममता बनर्जी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 11:46 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 11:46 PM (IST)
भाजपाइयों ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका

जासं, हाथरस : पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले, हत्या और आगजनी के विरोध में स्थानीय कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोष है। बुधवार को नगर कमेटी ने शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में सासनी गेट चौराहे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। वहां राष्ट्रपति शासन लगाने और घटनाओं की सीबीआइ जांच कराने की मांग की है।

loksabha election banner

शहर अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में इस समय सियासी बदला लेने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। तमाम कार्यकर्ताओं के घरों को हमला कर तोड़ दिया गया है। लोगों को बेसहारा कर दिया गया है। जिन लोगों ने भाजपा को चुनाव में मदद की थी, सत्ताधारी दल के लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं। जीतने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता बौखला गए हैं। उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय ने कहा कि वहां लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हम राष्ट्रपति शासन की मांग करते हैं। साथ ही बंगाल में जो घटनाएं हो रही हैं, उनकी सीबीआइ जांच कराई जाए। इस मौके पर मुकेश सोनी, नगर मंत्री अर्जुन वाल्मीकि, हरीश सेंगर, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, अजय वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, पंकज कुमार ,अंकित अग्रवाल, संजू अग्रवाल, रजत अग्रवाल उपस्थित थे। बरात में तमंचा लहराने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संस, हाथरस : कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव जाफराबाद में तीस अप्रैल को बरात आई थी। बरात चढ़त के दौरान एक व्यक्ति ने हाथ में तमंचा लेकर हवा में लहरा दिया। गांव के ही एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तमंचा लहराने वाले की पहचान कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इंस्पेक्टर राजीव यादव का कहना है कि वीडियो के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया है। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.