भाजपा नेता ने किया सरकार की योजनाओं का गुणगान
संवाद सूत्र हाथरस : सादाबाद के गांव दउदा में आयोजित एक साल नई मिशाल कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता
संवाद सूत्र हाथरस : सादाबाद के गांव दउदा में आयोजित एक साल नई मिशाल कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय ¨सह ने प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का गुणगान किया। उन्होंने कर्नाटक जीत की बधाई देते हुए अमित शाह के कुशल नेतृत्व को सराहा। भाजपा नेता ने ग्रामीणों को एक पुस्तिका भी वितरित की, जिसमें भाजपा सरकार की तमाम उपलब्धियां उल्लेखित हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने एक साल में विकास की इबारत लिख नई मिसाल कायम की है। सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए तमाम योजनाएं चलाईं। युवाओं के लिए भी रोजगार के द्वार खोले। किसानों को ऋणमाफी का तोहफा दिया। विकास, व्यवस्थाओं में सुधार सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचनी चाहिए। कार्यक्रम में महाराज ¨सह, हेमंत चौधरी, ¨बटू चौधरी, महेश बघेल, कृष्णा चौधरी, विष्णु चौधरी, रामगोपाल बघेल, विजय ¨सह प्रधान, अनिल चौधरी, डॉ. अशोक कुमार, रूपेश चौधरी, फाल ¨सह, ओमप्रकाश, नमन ¨सह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।