Move to Jagran APP

राम के राज्याभिषेक के लिए दीपों से सजी अयोध्यानगरी

नगर के बाहर जाकर भरत ने किया प्रभु श्रीराम का स्वागत राज्याभिषेक के साथ हो गया रामलीला का समापन।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 01:22 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 01:22 AM (IST)
राम के राज्याभिषेक के लिए  दीपों से सजी अयोध्यानगरी
राम के राज्याभिषेक के लिए दीपों से सजी अयोध्यानगरी

संवाद सहयोगी, हाथरस : रामलीला बाड़े में सोमवार को राम का राज्याभिषेक लीला का मंचन किया गया। इसमें भरत मिलाप लीला ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

loksabha election banner

रामलीला बाड़े में वृंदावन के कलाकारों ने सोमवार को अयोध्या में राम का राज्याभिषेक लीला का मंचन किया। इसमें राम के राज्याभिषेक को लेकर अयोध्या वासियों ने नगर को सजाया था। घरों में दीप जलाए गए थे। चारों ओर राम के जयकारे लग रहे थे। आचार्य कृष्ण मुरारी व्यास ने कहा कि अयोध्या में राम के पहुंचते ही भरत ने नगर के बाहर पहुंचकर उनकी अश्रुपूर्ण नेत्रों से अगवानी की। इसे देखकर दर्शक भी भाव-विभोर हो गए। राम के राज्याभिषेक के साथ ही रामलीला के आयोजन को विश्राम दे दिया गया। आयोजकों की ओर से सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संयोजक डॉ. अविन शर्मा, रामबहादुर सिंह यादव, कैलाश चंद, मुकेश गौतम, शिवशंकर शर्मा, गोविदराम शर्मा, विजय माथुर, महेश गौतम, पवन गौतम आदि मौजूद थे। आंबेडकर के अनुयायियों ने

सम्राट अशोक को याद किया

संसू, सादाबाद : डॉ.भीमराव आंबेडकर नव युवक संघ सादाबाद के तत्वावधान में प्रियदर्शी सम्राट अशोक विजयादशमी कार्यक्रम आगरा बाइपास रोड स्थित डॉ.आंबेडकर पार्क में मनाया गया। अध्यक्षता करते हुए भंते धम्म ज्योति ने आंबेडकर अनुयायियों को अशोक विजया दशमी के बारे में विस्तार से समझाते हुए बुद्ध वंदना भी कराई। संचालन जेपी सागर ने किया। इस मौके पर रामदास एड., जगदीश सागर, विष्णु प्रकाश, रामभरोसी बर्मन, महेश चंद्र अध्यापक, वेद प्रकाश विमल, मनोज सागर, विख्यात सागर, धर्मेंद्र निमेष, विशाल कुमार, संजीव पेंटर, सत्या पेंटर, अशोक कुमार सुमन, वबलू कुमार, रामू पंचम सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.