हड़ताल खत्म होते ही जिले में पकड़ी टीकाकरण ने रफ्तार
संवाद सहयोगी हाथरस पांच दिन तक एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल होने के कारण कोविड
संवाद सहयोगी, हाथरस : पांच दिन तक एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल होने के कारण कोविड वैक्सीन टीकाकरण अभियान बुरी तरह प्रभावित हुआ। सोमवार दोपहर को संविदा कर्मियों की चार मांगों पर सहमति बन जाने के बाद मंगलवार को तेजी के साथ टीकाकरण कराया गया। 160 बूथों पर 12,581 लोगों का टीकाकरण कराया गया।
एक दिसंबर से सीएमओ कार्यालय पर एनएचएम के संविदा कर्मचारी अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार दोपहर को जाकर संविदा कर्मियों की हड़ताल खत्म हुई। पांच दिन तक हड़ताल के कारण कोविड वैक्सीनेशन अभियान बुरी तरह प्रभावित हुआ। टीकाकरण की गति सुस्त हो जाने पर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को संविदा कर्मियों की चार मांगों पर सहमति देनी पड़ी। हड़ताल खत्म हो जाने के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल सहित कुल 160 बूथों पर टीकाकरण कराया गया। 18 साल से अधिक आयु वर्ग के 3564 लोगों को प्रथम डोज लगाया गया। इसी आयु वर्ग के 5580 लोगों को दूसरी डोज दी गई। 45 साल से अधिक आयु वर्ग के 1100 लोगों को प्रथम और 2328 लोगों के दूसरी डोज दी गई।
कोरोना मीटर
कुल जांच-228982
आज जांच-450
कुल केस-1561
आज के केस-00
स्वस्थ हुए-00
सक्रिय केस-00
आज मृत्यु-00 दो प्रधान, 23 पंचायत सदस्यों की चुनाव प्रक्रिया आज से
जासं, हाथरस : जनपद में दो प्रधान पद और 23 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू होगी। बुधवार से नामांकन पत्र खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन के बाद मतदान 20 दिसंबर को है और मतगणना 21 दिसंबर को होगी।
सासनी के चंदैया में फर्जी कागजात लगाने वाले प्रधान को बर्खास्त कर दिया गया था और कोकना खुर्द, सहपऊ में प्रधान की मौत के बाद से पद रिक्त है। उक्त दोनों ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है। इसलिए अभी से इन ग्रामों में सरगर्मी शुरू हो गई है। डीएम रमेश रंजन ने बताया कि उम्मीदवारों के नामांकन 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से चार बजे तक जमा होंगे। 14 दिसंबर को जांच के बाद नाम वापस होंगे। इसी दिन चुनाव चिह्न मिलेंगे। नामांकन की बिक्री आठ दिसंबर को सुबह से ब्लाक मुख्यालय पर होगी।