ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि,जेई को दिया नोटिस
संवाद सहयोगी, हाथरस : नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों में बेहद धीमी प्रगति व
संवाद सहयोगी, हाथरस : नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों में बेहद धीमी प्रगति व अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के साथ मी¨टग में गैरहाजिर रहने के मामले में नगर पालिका परिषद हाथरस व नगर पंचायत मुरसान के अधिशासी अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। वहीं एक अवर अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिलाधिकारी डॉ.रमाशंकर मौर्य ने 28 जून को नगरीय निकायों में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की थी, जिसमें पाया था कि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस व नगर पंचायत मुरसान स्वदेश आर्य ने प्रतिभाग नहीं किया। इसी तरह नगर पालिका के अवर अभियंता डंबर ¨सह भी गैरहाजिर थे। इन निकायों के भेजे गए प्रपत्रों की समीक्षा करने पर पाया गया कि विकास कार्यों की प्रगति बेहद निराशाजनक है। दोनों ही अधिकारियों के पदीय दायित्वों के निर्वहन में अपेक्षित रुचि नहीं दिखी। इसके चलते इन निकायों के विकास कार्य काफी पिछड़ रहे हैं। इसके चलते यह माना गया है कि वह जानबूझकर बैठक से गैरहाजिर रहे हैं। इसके लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार मानते हुए जहां ईओ स्वदेश आर्य को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दिया और अवर अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।