PET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी: बरेली-मथुरा कैंट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइम
पूर्वोत्तर रेलवे ने यूपी पीईटी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बरेली-मथुरा कैंट के बीच विशेष अनारक्षित परीक्षा ट्रेन चलाने का ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
पीईटी अभ्यर्थियों के लिए बरेली-मथुरा कैंट विशेष ट्रेन चलेगी।
ट्रेन का संचालन 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगा।
हाथरस, कासगंज, मथुरा के परीक्षार्थियों को मिलेगी यात्रा सुविधा।
जागरण संवाददाता, हाथरस। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने बरेली-मथुरा कैंट के बीच अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का संचालन 25 और 30 अक्टूबर व एक नवंबर को किया जाएगा। इससे हाथरस सिटी, कासगंज और मथुरा की ओर आने-जाने वाले परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी।
25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को होगा तीन फेरों का संचालन
05310 बरेली-मथुरा कैंट परीक्षा विशेष ट्रेन बरेली से सुबह चार बजे रवाना होगी। बदायूं में सुबह पांच बजे, कासगंज में 6:10 बजे और हाथरस सिटी में 7:22 बजे पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर ट्रेन सुबह 8:30 बजे मथुरा कैंट पहुंचेगी। वापसी में 05309 मथुरा कैंट-बरेली विशेष ट्रेन शाम 6:10 बजे रवाना होगी। यह हाथरस सिटी में शाम 7:12 बजे, कासगंज में रात 8:25 बजे और बदायूं में रात 9:32 बजे पहुंचेगी। ट्रेन रात 11 बजे बरेली पहुंचेगी।
ट्रेन में रहेगी ये सुविधा
इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय, शयनयान और कुर्सीयान श्रेणी के 12 कोच और दो एसएलआर कोच सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि पीईटी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
