Move to Jagran APP

901 बूथों पर महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा

इन बूथों पर पुरुषों से ज्यादा रहा महिलाओं का मतदान प्रतिशत ब्लर्ब- लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में लगभग आधे बूथों पर महिलाओं का कब्जा

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 07:27 AM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 07:27 AM (IST)
901 बूथों पर महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा
901 बूथों पर महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा

संवाद सहयोगी, हाथरस : लोकसभा क्षेत्र के 2203 बूथों में से 901 बूथ ऐसे हैं, जहां महिलाओं ने पुरुष मतदाताओं को पछाड़ दिया। आधी आबादी ने करीब आधे बूथों पर अपना परचम लहराया है। इन बूथों पर महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक है। सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के कब्जे वाले बूथों की संख्या सबसे ज्यादा 222 और सादाबाद में सबसे कम 125 है। हाथरस विधानसभा क्षेत्र में 461 में से 203 बूथों पर महिलाएं पुरुषों से आगे रही हैं। छर्रा विधानसभा क्षेत्र में 434 में से 220, इगलास में 458 में से 140, सिकंदराराऊ में 429 में से 222 और सादाबाद में 421 में से 125 बूथ पर महिलाओं ने नारी शक्ति का अहसास कराया है।

loksabha election banner

यहां नहीं पहुंचा

कोई पुरुष मतदाता

सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के देवर पनाखर बूथ पर किसी भी पुरुष मतदाता ने वोट नहीं डाला। प्रशासन की बूथ वार मतदान की रिपोर्ट में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत शून्य दर्शाया गया है। इस बूथ पर कुल मतदाताओं की संख्या 824 है। इनमें 455 मतदाता पुरुष और 369 मतदाता महिला हैं। रिपोर्ट के अनुसार 455 पुरुष मतदाताओं में से किसी ने वोट नहीं डाला। हैरत की बात यह है कि यहां भी महिला मतदाताओं की संख्या से ज्यादा महिलाओं के वोट डालने की बात रिपोर्ट में है। रिपोर्ट के मुताबिक 526 महिलाओं ने यहां वोट डाला है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 326 ही है। अधिकारी इस मामले को भी टाइपिग मिस्टेक बताकर गलती सुधारने की बात कह रहे हैं। महिलाओं ने कब्जाए बूथ

छर्रा- 434 में से 220

हाथरस- 461 में से 203

सिकंदराराऊ- 429 में से 222

सादाबाद- 421 में से 125

इगलास- 458 में से 140


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.