विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

68 साल के बूढ़े या जवान, ट्रैक पर दौड़ते देख लोग रह गए हैरान; जीत लिए तीन पदक

By Mohan Agrwal Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 03 Nov 2026 01:11 PM (IST)

हाथरस के 68 वर्षीय मोहन सिंह आर्य ने लखनऊ में आयोजित 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन पदक ...और पढ़ें

लखनऊ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान पाने वाले मोहन सिंह आर्य।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान पाने वाले मोहन सिंह आर्य।

HighLights

  1. 68 वर्षीय मोहन सिंह आर्य ने मास्टर्स एथलेटिक्स में पदक जीते।

  2. लखनऊ में 34वीं यूपी मास्टर्स चैंपियनशिप में तीन पदक हासिल किए।

संवाद सूत्र, सादाबाद (हाथरस)। उम्र के जिस पड़ाव पर लोग शारीरिक गतिविधियां कम कर देते हैं, वहां गांव मंस्या खुर्द निवासी 68 वर्षीय मोहन सिंह आर्य अपनी रफ्तार से मिसाल पेश कर रहे हैं। लखनऊ में आयोजित 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में उन्होंने 65 प्लस आयु वर्ग की तीन स्पर्धाओं में पदक जीते।

लखनऊ विवि के खेल मैदान पर 31 अक्टूबर और एक नवंबर को हुई प्रतियोगिता में मोहन सिंह आर्य ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। 10 हजार मीटर दौड़ में रजत और 5 हजार मीटर में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। मोहन सिंह आर्य भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), आगरा में मुख्य लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं।

नौकरी से सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका खेलों से जुड़ाव बना हुआ है। वह देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। कई देशों में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं। उनका कहना है कि खेलों के लिए उम्र बाधा नहीं है।

बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए नियमित खेल और शारीरिक गतिविधियां जरूरी हैं। उनका प्रदर्शन युवाओं के साथ बुजुर्गों को भी सक्रिय रहने की प्रेरणा दे रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।