ट्रेन की चपेट में आकर 12वीं के छात्र की मौत
??? ?????? ?? ????? ?? ??? ???? ????? ??????? ???? ???? ???? ??? ??? ????? ?? ???? ???? ???? ?? ?? ??????? ?? ???? ??? ??? ???? ???? ?? ??? ?? ??????? ???? ?? ???? ??? ?????? ?? ???? ??? ?? ????? ? ??????? ??????? ? ??? ???? ?????? ??????? ?? ??????? ????? ?? ????? ?? ??????? ????? ?? ?? ?? ??????????? ?? ??? ???? ??? ???????? ?? ????????? ?? ????? ?? ??? ??? ??? ??
जागरण संवाददाता, हाथरस: मथुरा रोड स्थित राजरानी मेहरा गेस्ट हाउस के सामने पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक छात्र की मौत हो गई। वह वहां कैसे पहुंचा यह तो स्प्ष्ट नहीं हो पा रहा है, लेकिन कयास आत्महत्या के भी लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव ढकपुरा के रहने वाले राजेंद्र कश्यप का 17 वर्षीय बेटा शिवम कश्यप बागला डिग्री कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्र था। वह शुक्रवार की सुबह मथुरा रोड स्थित राजरानी मेहरा गेस्ट हाउस के ठीक सामने पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। जानकारी होते ही लोगों का जमघट लग गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे तत्काल ही उपचार के लिए जिला बागला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके शव की शिनाख्त भी काफी देर बाद हुई। शिवम की मौत की जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया। साथ ही परिजन व ग्रामीण अस्पताल आ गए। जहां बिलखते परिजनों को एकत्रित लोगों ने ढांढस भी बंधाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एकत्रित जन आत्महत्या का मामला भी मान रहे हैं।