Move to Jagran APP

करवाचौथ पर दुत्कार दिवाली पर दुलार

हाथरस : ससुराल वालों ने करवाचौथ पर बिंदु को दुत्कार दिया था मगर अब उसकी दिवाली ससुराल में भी मनेगी।

By Edited By: Published: Tue, 21 Oct 2014 12:31 AM (IST)Updated: Tue, 21 Oct 2014 12:31 AM (IST)
करवाचौथ पर दुत्कार  दिवाली पर दुलार

हाथरस : ससुराल वालों ने करवाचौथ पर बिंदु को दुत्कार दिया था मगर अब उसकी दिवाली ससुराल में भी मनेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद थाने में सुलझ गया है, दोनों में सुलह हो गई है। ससुराल वाले भी उसे दुलारने को तैयार हैं।

loksabha election banner

माधव नगर कालोनी के दिनेश पाठक की बेटी बिंदु की शादी 17 नवंबर 2013 को चित्रगुप्त नगर निवासी सुरेंद्र शर्मा के पुत्र तरुण शर्मा से हुई थी। कुछ समय बाद ही बिंदु व ससुराल वालों में अनबन शुरू हो गई थी। पति का व्यवहार भी ठीक नहीं था।

मायके से बिंदु 11 अक्टूबर को करवा चौथ वाले दिन अपने भाई के साथ ससुराल गई थी। तब ससुराल वालों ने उसे दुत्कार दिया था और घर में नहीं घुसने दिया था। वह जो सामान ले गई थी उसे फेंक दिया था।

उसी समय बिंदु ससुराल से सीधे कोतवाली हाथरस गेट पहुंची थी। फिर पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की थी। एसपी ने बिंदु शर्मा से महिला थाने जाने को कहा था। उसकी शिकायत पर महिला थाने की एसओ ने जांच पड़ताल की। एसओ ने बिंदु व उसके परिजनों के अलावा बिंदु के पति तरुण से संपर्क किया।

पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाया। पुलिस की मेहनत रंग लाई। दोनों के घर वाले विवाद न बढ़ाने और रिश्ता कायम रखने को राजी हो गए। तरुण व उसके माता-पिता बिंदु को अपनाने को तैयार हो गए है। दोनों ने पुलिस को यह सब लिखित में दिया है। यह विवाद दस दिन में ही सुलझ गया। करवा चौथ न सही, बिंदु अब दिवाली अपनी ससुराल में ही मनाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.