Move to Jagran APP

फूलों की होली ने मन मोहा

By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 07:29 PM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 07:29 PM (IST)
फूलों की होली ने मन मोहा

जागरण संवाददाता, हाथरस : दाऊजी मेले में आयोजित 'आज की रात दाऊ बाबा के साथ' भजन संध्या का सैकड़ों लोगों ने आनंद लिया। जयकारों का दौर चला। मयूर नृत्य व दीपक नृत्य को देखकर श्रोता झूम उठे। आकर्षण का केन्द्र ब्रज की फूलों की होली रही।

loksabha election banner

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय तपस्याधाम की ओर से आयोजित इस भजन संध्या का उद्घाटन आलोक कुमार श्रीवास्तव (वन संरक्षक मंडल, अलीगढ़) ने किया। वृन्दावन से ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक संस्था बांसुरी के कलाकारों ने ब्रज वंदना, मयूर नृत्य, दीपक नृत्य, ब्रज लोकनृत्य, चक्रनृत्य पेश किया। इसी के साथ ही ब्रज की सुप्रसिद्ध फूलों की होली का आयोजन किया गया। सभी भक्तजन नाचते नजर आए। मातृशक्ति सेवा संस्थान मथुरा से पधारी परम श्रद्धेय विदुषी हेमलता शास्त्री ने राधा-कृष्ण का भजन पेश किया। पूरा पंडाल भक्तिमय बना रहा। भक्तजन इसमें सराबोर हो डुबकी लगाते नजर आए। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को खूब सराहा। अंत में भावना बहन ने गीत सुनाया। सीता बहन ने स्मृति चिह्न व प्रसाद देकर आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि डीएम शमीम अहमद थे।

इससे पहले अध्यक्षता कर रहे डा. राम अवतार शर्मा (पूर्व कुल सचिव आगरा विश्वविद्यालय) ने दीप प्रज्वलित किया। परमपिता शिवबाबा और राधा-कृष्ण की झांकियों पर माल्यार्पण किया। संयोजिका राजयोगिनी भावना बहन ने अतिथियों का स्वागत चंदन टीका व बैज लगाकर किया। बीके हरिदत्त शर्मा ने स्वागत गीत पेश किया। इस मौके पर नंदकिशोर (निदेशक, नंद स्टेट डेवलपर्स आगरा), वनाधिकारी एके कश्यप, श्रीकृष्ण शर्मा, विजय शर्मा, सुमित, सूरत कुमार, जितेन्द्र, सीमा, कविता, रेनू, मिथलेश, गुंजन, सीमा, सुकन्या आदि उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.