मेहंदी प्रतियोगिता में तपस्या वाष्र्णेय प्रथम
By Edited By: Published: Sat, 02 Aug 2014 01:02 AM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 01:02 AM (IST)
हाथरस: राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें छात्राओं ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का संचालन गिरजेश कुमार व संध्या सिंह ने किया। वंदना शर्मा, बृजलता अग्रवाल, चक्क्षु गुलाठी व जया गुप्ता ने अपने-अपने हाउस की छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विवेकानंद हाउस की तपस्या वाष्र्णेय प्रथम, रमन हाउस की सगुन वाष्र्णेय द्वितीय व टैगोर व विवेकानंद हाउस की अंजली रानी व सृष्टि झा तृतीय रहीं। यति अग्रवाल को सांत्वना पुरुस्कार मिला। प्रतियोगिता की जज आशा कोचर थीं। प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने विजयी छात्राओं को बधाई दी।
इस मौके पर एसपी भारद्वाज, तपेंद्र सिंह, प्रीती चौहान, अंजली मित्तल, मोनिका खन्ना, अमित कुशवाह थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें