कार्यकर्ता सैनिकों के घर जाकर सम्मानित करने का काम करेंगे : अनिल राजभर
माधौगंज (हरदोई): सैनिक सम्मान अभियान कार्यक्रम का आरंभ अमर शहीद राजा नरपति ¨सह की प्रतिम
माधौगंज (हरदोई): सैनिक सम्मान अभियान कार्यक्रम का आरंभ अमर शहीद राजा नरपति ¨सह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। रूइया दुर्ग पर आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में राजा नरपति ¨सह के वंशज र¨वद्र प्रताप ¨सह, मनोज कुमार, विनोद कुमार, ऋषिपूज ¨सह, शंकरबक्स ¨सह को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कहा कि वह भी एक सैनिक परिवार से हैं।
उन्होंने बताया कि पिताजी जल सेना में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं। शहीदों व सैनिकों को सम्मानित करने के लिए भाजपा ही एक पार्टी है जो आगे आ रही है। कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है अब सभी कार्यकर्ता सैनिकों के घर जाकर उन्हें सम्मानित करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शहीदों के शव उनके घरों तक भिजवाने की शुरुआत की। इससे पहले परिवारजन शहीदों के अंतिम दर्शन नहीं कर पाते थे। जिला प्रभारी सुधीर कुमार सिद्धू ने कहा कि भाजपा किसान, नौजवानों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही सैनिक सम्मान का अनूठा कार्य करने जा रही हैं। जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता की भूखी थी जिसने 65 वर्षाें तक राज किया, लेकिन देश के सैनिकों व शहीदों के विषय में कभी नहीं सोचा। अन्य दलों ने कभी इस बारे में सोचा भी नहीं था। इस मौके पर सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप ¨सह रानू, क्षेत्रीय विधायक आशीष ¨सह आशू, जिला महामंत्री रामचंद्र राजपूत, पूर्व सांसद जयप्रकाश रावत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, हरदोई पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र, अवध क्षेत्र मंत्री संजय गुप्ता, अभयशंकर गौड़, राजाबक्स ¨सह, अजीत बब्बन, अभयशंकर शुक्ला, पूजा मिश्रा, अशोक ¨सह, नवल माहेश्वरी, मनोज ¨हदू आदि मौजूद रहे।