अस्पताल में महिला ने दौड़ा-दौड़ाकर चप्पल से पीटा
2श्रद्वड्डठ्ठ ह्लद्धह्मड्डह्यद्धद्गस्त्र द्वड्डठ्ठ 2श्रद्वड्डठ्ठ ह्लद्धह्मड्डह्यद्धद्गस्त्र द्वड्डठ्ठ 2श्रद्वड्डठ्ठ ह्लद्धह्मड्डह्यद्धद्गस्त्र द्वड्डठ्ठ
हरदोई : जिला अस्पताल में दवा लेने आई महिला ने एक पुरुष को दौड़ा-दौड़ाकर चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। पुरुष को पिटता देख अस्पताल में अफरातफरी मच गई, लेकिन किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। पुरुष हाथ जोड़कर बचने का प्रयास करता रहा। फिर पता चला कि महिला के पति पर दुष्कर्म का आरोप लगा है, पुरुष आरोप लगाने वाली महिला की मदद कर रहा है।
मझिला थाना क्षेत्र के सराय रौनक निवासी अमरनाथ की पत्नी सुनयना शुक्रवार को दवा लेने के लिए अस्पताल आई थी। अमरनाथ पर गांव की एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसकी मदद के लिए गांव निवासी राम सुरेश अस्पताल आए थे। सुनयना की नजर राम सुरेश पर पड़ी गई। इसके बाद सुनयना ने राम सुरेश को बुलाया, लेकिन वह अनसुना करते हुए निकल गए। जिसके बाद महिला ने चप्पल निकालकर राम सुरेश को पीटना शुरू कर दिया। महिला उसे पीटती रही और वह हाथ जोड़कर बचने का प्रयास करता रहा। वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई। जहां पर दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। नहीं रहता कोई पुलिस कर्मी : अस्पताल में रोजाना इस तरह के मामले होते रहते हैं। कभी कोई रोगी डाक्टर से भिड़ जाता है तो तीमारदार आपस में ही लड़ने लगते हैं लेकिन इसके बाद भी यहां पर न तो कोई पुलिस कर्मी रहता है और न ही गार्ड रहते हैं।