दीवार गिरने से तीन महिलाओं समेत पांच घायल
हरदोई : शाहाबाद तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दीवार गिरने से दो महिलाओं समेत तीन ल
हरदोई : शाहाबाद तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दीवार गिरने से दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। तहसील क्षेत्र के ग्राम बरी में रियासुद्दीन की पत्नी मोमिना घर के अंदर बर्तन धो रही थी। तभी अचानक कच्ची दीवार उसके ऊपर गिर गई,जिससे उसके मलबे में दबकर वह घायल हो गई। इसी तरह ग्राम खनिगवां कला में कच्ची दीवार गिरने से उस के मलबे में दबकर बालकराम तथा पुष्पा देवी पत्नी प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा धीरा निवासी बबलू पुत्र रामू गुरुवार रात अपने घर पर सो रहे थे। पास में ही उनकी मां भी सो रही थी। अचानक उनके घर में बनी कच्ची दीवार भरभराकर गिर पड़ी। जिसमें बबलू व उनकी मां को गंभीर चोटें आ गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बबलू को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।