भाजपा की जीत पर खुशी से झूमे कार्यकर्ता
देश में भाजपा की एतिहासिक जीत और जिले की दोनों लोकसभा सीट की जीत से भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झुम उठे। कार्यकर्ताओं ने होली दीवाली एक साथ मनाई। कहीं अबीर गुलाल उड़ा तो कहीं आतिशबाजी चला कर खुशी जताई। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
हरदोई : देश में भाजपा की एतिहासिक जीत और जिले की दोनों लोकसभा सीट की जीत से भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झुम उठे। कार्यकर्ताओं ने होली दीवाली एक साथ मनाई। कहीं अबीर गुलाल उड़ा तो कहीं आतिशबाजी चला कर खुशी जताई। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के आवास पर भाजपा की जीत पर कार्यकर्ता ने पूर्व सांसद को फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया और जीत पर मकान के सामने आतिशबाजी की। नरेश अग्रवाल ने भाजपा की जीत पर सभी कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश में मोदी लहर चल रही है। मोदी सिर्फ भारत देश के नेता नहीं बल्कि विश्व के नेता है। भारत के इतिहास में पहली बार जातीय समीकरण को ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र, अशोक अग्रवाल, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने भाजपा की जीत पर मिठाई का वितरण कराया और लोगों को गले मिल कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जातिय समीकरण ध्वस्त हो गए। इस मौके पर राम प्रकाश शुक्ला, शिशुपाल सिंह,पन्ने सिंह, अमित बाजपेई आदि लोग मौजूद रहे। नगरपालिका सभासद मुनी मिश्र ने मुन्ने मियां चौराहे पर 101 किलो लड्डू बांटा और आतिशबाजी चलाई । इस मौके पर एक दूसरे को गले मिल कर बधाई दी। इस मौके पर मुनि मिश्र के अलावा योगेश मिश्र, शेखर तिवारी, देश दीपक दीक्षित, अमित सिंह, अर्पित शुक्ला, दिलीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।