Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हर साल बाढ़ कटियारी क्षेत्र के अरमानों पर फेर जाती पानी

-कटियारी का विकास तो हुआ पर नहीं रुक पाई बाढ़ -फाइलों में खो गई ऐक्शन टेकन रिपोर्ट

By JagranEdited By: Updated: Thu, 20 Jan 2022 10:34 PM (IST)
Hero Image
हर साल बाढ़ कटियारी क्षेत्र के अरमानों पर फेर जाती पानी

हरपालपुर(हरदोई): सरकारें आईं और चली गईं। विकास कार्य भी हुए। कटियारी क्षेत्र का सबसे बड़ा मुद्दा अर्जुनपुर पुल भी स्वीकृत हो गया और उस पर काम भी शुरू हो गया है, लेकिन क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या हर वर्ष होने वाली बाढ़ की तबाही जस की तस बनी हुई है। सरकार जिस किसी की भी रही हो, ऐसा कोई प्रयास नहीं हो सका, जिससे पांच नदियों से घिरे कटियारी क्षेत्र को बाढ़ से बचाया जा सके। हर साल बाढ़ आती है और किसानों के अरमानों पर पानी फेरकर चली जाती है।

सवायजपुर विधान सभा क्षेत्र वैसे तो पछोहा, पाली, सांडी और बावन ब्लाक के कुछ गांवों तक फैला है, लेकिन सबसे बड़ा कटियारी क्षेत्र का आता है। पांच नदियों गंगा, रामगंगा, गंभीरी, नीलम, गर्रा नदी से घिरे इस क्षेत्र में वर्ष 1998 में भयंकर बाढ़ आई थी और काफी तबाही भी हुई थी। फिर कभी ऐसी तबाही न हो इसे रोकने के लिए वर्ष 1998 में ही ऐक्शन टेकन रिपोर्ट बनाई गई थी, जिसमें बाढ़ की तबाही का जिक्र करते हुए बाढ़ रोकने के इंतजामों का भी उल्लेख करते हुए साफ कहा गया था कि यह प्रयास हो जाएं तो काफी हद तक बाढ़ रोकी जा सकती है, लेकिन रिपोर्ट फाइलों में खो गई। हर दल की सरकार बनी। जनता ने भी सभी दलों को मौका दिया, पर बाढ़ रोकने के इंतजाम नहीं हो सके। -20 एचआरडी 09

-कटियारी क्षेत्र के लिए बाढ़ अभिशाप है। हर साल बाढ़ आती है और उसकी चपेट में आने से न जाने कितनी गृहस्थी नष्ट हो जाती हैं। कम से कम ऐसा कोई प्रयास हो, जिससे बाढ़ से निजात मिल जाए।--श्रवण कुमार, परचौली -20 एचआरडी 10

-हर साल मेहनत करते हैं। सोचते हैं कि इस बार कुछ न कुछ बचा लेंगे पर ऐसा नहीं हो पाती है। इतनी उम्र हो गई और बाढ़ की हर साल तबाही देखते हैं। कब तक देखनी होगी यह ऊपर वाला ही जनता है।---कमरुद्दीन, बेहटालाखी 20 एचआरडी 11

कटियारी क्षेत्र का विकास तो हुआ लेकिन बाढ़ रोकने के लिए कोई खास काम नहीं हो सका। परियोजना बनी तो है, पर ऐसी नहीं बन पाईं जिससे बाढ़ रोकी जा सकती। कम से कम बाढ़ रोकने के लिए काम जरूर हो।---गिरीश दीक्षित, तिवारीपुरवा 20 एचआरडी 12

-बाढ़ रोकने के लिए कोई बड़ी परियोजना बने। अगर बाढ़ से निजात मिल जाए तो कटियारी क्षेत्र के लोग भी अपना विकास कर सकेंगे। जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि इसके लिए काम जरूर करें।--पवन कुमार, बड़ी जोर