विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PET परीक्षा के लिए मुरादाबाद-लखनऊ के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे प्रशासन ने जारी किया शेड्यूल

Published: Sat, 24 Oct 2026 04:41 PM (IST)

उत्तर रेलवे ने PET परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए मुरादाबाद और लखनऊ के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेनें चलाने का निर्णय ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. PET परीक्षार्थियों के लिए रेलवे चलाएगा विशेष अनारक्षित ट्रेनें।

  2. मुरादाबाद-लखनऊ रूट पर हरदोई स्टेशन पर भी रुकेंगी ट्रेनें।

  3. 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगा ट्रेनों का संचालन।

जागरण संवाददाता, हरदोई। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। परीक्षा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने मुरादाबाद और लखनऊ के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

इन विशेष ट्रेनों का ठहराव हरदोई रेलवे स्टेशन पर भी सुनिश्चित किया गया है, जिससे स्थानीय और आसपास के जिलों के अभ्यर्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

रेलवे अधिकारियाें के अनुसार ट्रेन संख्या 04322/04321 मुरादाबाद से दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर चलकर रामपुर, बरेली और शाहजहांपुर होते हुए शाम 4 बजकर 35 मिनट पर हरदोई पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद शाम 4 बजकर 37 मिनट पर बालामऊ के लिए रवाना होगी और शाम 6 बजकर 10 मिनट पर लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी के लिए (ट्रेन नं. 04321) लखनऊ जंक्शन से शाम 7 बजे चलकर रात 8 बजकर 30 मिनट पर हरदोई पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद रात 8 बजकर 32 मिनट आगे बढ़ेगी और शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर होते हुए रात 1 बजकर 50 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी।

दूसरी ट्रेन संख्या 04324 मुरादाबाद से शाम 6 बजकर 55 बजे चलकर रात 10 बजकर 25 मिनट पर हरदोई पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद रात 10 बजकर 27 मिनट पर बालामऊ के लिए प्रस्थान कर रात 12 बजकर 25 मिनट प लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी के लिए (ट्रेन नं. 04323) लखनऊ से रात 1 बजकर 35 बजे रवाना होकर सुबह 3 बजकर 05 मिनट पर हरदोई पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद सुबह 3 बजकर 07 मिनट पर आगे बढ़कर सुबह 8 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का संचालन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को निर्धारित किया गया है। इन ट्रेनों में एसी चेयर कार, स्लीपर और सामान्य श्रेणी (जनरल) की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

यह भी पढ़ें- UP PET 2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, झांसी पैसेंजर का भी होगा विस्तार