विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में MLC चुनाव की घोषणा होते ही एक्शन में प्रशासन, सड़कों से हटने लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग-बैनर

Published: Thu, 24 Sep 2026 03:48 PM (IST)

विधान परिषद चुनाव की घोषणा के बाद संडीला प्रशासन आदर्श आचार संहिता लागू करने में जुट गया है। प्रशासन ने ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. एमएलसी चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता प्रभावी हुई।

  2. संडीला प्रशासन ने राजनीतिक प्रचार सामग्री हटाने का अभियान चलाया।

  3. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने का उद्देश्य है।

संवाद सूत्र, संडीला। विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही स्थानीय प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपंन कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने संडीला सहित समूचे क्षेत्र में राजनीतिक दलों के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और वॉल पेंटिंग हटाने का विशेष अभियान शुरू कर दिया है।

प्रशासनिक टीम ने नगर पालिका कर्मियों और जेसीबी की मदद से नगर के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, बिजली के खंभों और सरकारी भवनों पर लगे प्रचार सामग्रियों को तत्काल प्रभाव से हटवाया।

इस दौरान सार्वजनिक दीवारों पर की गई वॉल पेंटिंग को भी मिटाने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आचार संहिता के उल्लंघन पर किसी भी दल अथवा प्रत्याशी को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रशासन ने राजनीतिक दलों से भी अपील की है कि वे आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करते हुए अपनी शेष प्रचार सामग्री स्वयं हटा लें, अन्यथा उल्लंघन पाए जाने पर निर्वाचन नियमों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार आकांक्षा राणा, लेखपाल सुधीर गुप्ता, अनुपम राठौर तथा नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- भदोही के एडेड माध्यमिक विद्यालयों को मिले 77 नए शिक्षक, 12 ने ग्रहण किया कार्यभार