विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही के एडेड माध्यमिक विद्यालयों को मिले 77 नए शिक्षक, 12 ने ग्रहण किया कार्यभार

Published: Thu, 24 Sep 2026 03:40 PM (IST)

भदोही के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में 77 नए शिक्षकों की नियुक्ति हुई है, जिससे शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. भदोही के एडेड विद्यालयों को मिले 77 नए शिक्षक।

  2. शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ होगी, छात्रों को बेहतर शिक्षा।

  3. अब तक 12 शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण किया।

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले में संचालित अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुदृ्ढ़ होने की उम्मीद जग गई है। जिले में 77 नए शिक्षक मिल गए हैं। इसी के साथ एडेड विद्यालयों में शिक्षकों संख्या बढ़कर 391 हो गई है।

नियुक्ति के पश्चात शिक्षकों ने जिले में पहुंचकर आवंटित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करना भी शुरू कर दिया है। इन शिक्षकों की तैनाती से शिक्षकों की कमी दूर होगी तो छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले में 38 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 25 अशासकीय सहायता प्राप्त सहित कुल 193 मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हो रहे हैं। विद्यालय संचालित हो रहे हैं। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में अभी तक कुल 314 शिक्षकों की तैनाती थी।

कई विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने से शिक्षण कार्य में दिक्कत आ रही थी। हालांकि टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) एवं पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) की शासन स्तर से संपन्न हुई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जिले में एलटी ग्रेड के 66 व प्रवक्ता के 11 कुल 77 शिक्षकों को तैनाती दी गई है। इससे एडेड विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को और अधिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने व सभी कक्षाओं का नियमित संचालन होने की उम्मीद जग गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि नियुक्त शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण करना शुरू कर दिया है। अब तक 12 शिक्षकों ने अपने आवंटित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।