एसडीएम के निरीक्षण में तीन अध्यापक मिले अनुपस्थित
सवायजपुर : उप जिलाधिकारी सवायजपुर ने सोमवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। उप जिलाधि
सवायजपुर : उप जिलाधिकारी सवायजपुर ने सोमवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि दुलारपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ¨सह उपस्थित मिले। सहायक अध्यापक नवनीत कुमार अग्निहोत्री और अनामिका अग्निहोत्री अनुपस्थित पाई गई। विद्यालय में 141 छात्र पंजीकृत हैं। जिसमें 81 छात्र उपस्थित मिले विद्यालय में दो माह से इंडिया मार्का हैंडपंप खराब बताया गया। बच्चों को पानी पीने के गंभीर समस्या है। दूसरी तरफ प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक अवनीश कुमार व शिक्षामित्र मंजू देवी उपस्थित मिले। शिक्षामित्र महेश चंद्र वर्मा अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में 213 छात्र पंजीकृत हैं जिसमें 103 उपस्थित मिले। कार्रवाई के लिए डीएम और बीएसए को लिखकर भेजा गया है।