मामूली विवाद में चले ईट पत्थर, तीन घायल
ह्लद्धह्मद्गद्ग द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र ह्लद्धह्मद्गद्ग द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र ह्लद्धह्मद्गद्ग द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र ह्लद्धह्मद्गद्ग द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र ह्लद्धह्मद्गद्ग द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र ह्लद्धह्मद्गद्ग द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र ह्लद्धह्मद्गद्ग द्बठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र
भरावन : अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बभनौआ पेंग में रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में ईंट-पत्थर चले। इससे तीन लोग घायल हो गए।
ग्राम बभनौआ पेंग निवासी पंकज ने बताया कि उसका घोड़ा दरवाजे पर बंधा था। उसी समय पड़ोसी पुतान पानी लेने जा रहे थे। तो घोड़ा ने पुतान के मुंह लगा दिया। जिस पर तान गालियां देने लगा। इसके बाद वीरेंद्र, रमेश, संजय गए और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। उन लोगों ने घरों से ईट-पत्थर चलाने लगे। पथराव के दौरान उसका भतीजा पवन 12 वर्ष घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष से वीरेंद्र ने बताया कि उसके चाचा पुतान हैंडपंप से पानी भरने जा रहे थे। तभी रास्ते में बंधे पंकज के घोड़े ने उनको मार दिया। इस पर उन्होंने उसे रास्ते हटाकर बांधने को कहा तो रामप्रसाद, पंकज, लऊवा, बऊवा ईंट-पत्थर चलाने लगे। इसमें पुतान और उसका भतीजा वीरेंद्र घायल हो गया। पुतान की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सन्तोष तिवारी ने बताया कि पुतान की पिटाई करने वाले आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है।