चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, नकदी जेवर किया चोरी
एक घर से ही लाखों के नकदी व जेवर चोरी कर लिए। दूसरे घर से कुछ भी नहीं ले जा सके।
पिहानी : पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चठिया बुजुर्ग के मजरा पतौन मिश्र में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया और एक घर से ही लाखों के नकदी व जेवर चोरी कर लिए। दूसरे घर से कुछ भी नहीं ले जा सके।
चठिया बुजुर्ग के मजरा पतौन मिश्र में रामदेव व प्रेम प्रकाश के घर को चोरों ने निशाना बनाया। जैसा कि बताया गया कि रविवार को गांव निवासी शशीकांत के लड़के भगवत सहाय की बरात चौसार गांव गई हुई थी। गांव के लोग बरात गए हुए थे। रामदेव व प्रेम प्रकाश का बेटा बरात में गया हुआ था। रामदेव के घर उसकी पत्नी उर्मिला देवी व बच्चे छत पर सो रहे थे। प्रेम प्रकाश के यहां भी प्रेम प्रकाश नीचे सो रहा था, दो बेटे और बेटियां छत सो रही थी। रात में चोर घर में घुस आए। रामदेव के घर से अस्सी हजार नगद, तीन सोने की चैन, झाला, झुमकी, मंगलसूत्र, टीका, पायल पांच अंगूठी उड़ा ले गए। घर में रखी लेडीज पर्स व थैला घर से बीस कदम की दूरी पर पुलिस मिला। प्रेम प्रकाश के यहां से चोर कुछ भी नहीं ले जा सके। गांव वाले जब बरात से वापस आए तो चोरी की घटना की जानकारी दी गई। जिस पर सभी ने रात दो बजे से गांव के इधर-उधर चोरों की तलाश की मगर उनको पता नहीं चल सका। सूचना पर कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला मौके पर पहुंचे।। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया चोरी की घटना किसी अपने का ही हाथ लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।