छोटी दीपावली पर यम का दीप जलाकर पापों से मांगी मुक्ति
हरदोई : छोटी दीपावली पर यम का दीप जला कर लोगों ने पाप को दूर भगाने की कामना की। लोगा
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 09:32 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 09:32 PM (IST)
हरदोई : छोटी दीपावली पर यम का दीप जला कर लोगों ने पाप को दूर भगाने की कामना की। लोगों ने मंत्र का जाप किया। नए वस्त्र पहन कर यम का पूजन किया। अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई की। पुरानी झाडू को बाहर निकाल कर नई झाडू का प्रयोग किया गया। इसके अलावा शाम को यम के नाम का दीपक जलाया गया।
आचार्य उमाकांत अवस्थी ने बताया कि जो व्यक्ति इन बातों पर अमल करता है उसे नर्क की यातनाओं और अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। दीपावली के एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाने की परंपरा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें