चालीस के नीचे पहुंचा पारा, गर्मी से मिली कुछ राहत
ह्लद्गद्वश्चद्गह्मड्डह्लह्वह्मद्ग स्त्रद्बश्चह्य ह्लद्गद्वश्चद्गह्मड्डह्लह्वह्मद्ग स्त्रद्बश्चह्य ह्लद्गद्वश्चद्गह्मड्डह्लह्वह्मद्ग स्त्रद्बश्चह्य ह्लद्गद्वश्चद्गह्मड्डह्लह्वह्मद्ग स्त्रद्बश्चह्य ह्लद्गद्वश्चद्गह्मड्डह्लह्वह्मद्ग स्त्रद्बश्चह्य ह्लद्गद्वश्चद्गह्मड्डह्लह्वह्मद्ग स्त्रद्बश्चह्य ह्लद्गद्वश्चद्गह्मड्डह्लह्वह्मद्ग स्त्रद्बश्चह्य ह्लद्गद्वश्चद्गह्मड्डह्लह्वह्मद्ग स्त्रद्बश्चह्य ह्लद्गद्वश्चद्गह्मड्डह्लह्वह्मद्ग स्त्रद्बश्चह्य
हरदोई : विगत एक सप्ताह से जिले में गर्मी की तपिश झेल रहे लोगों को गुरुवार को कुछ राहत मिली। तापमान चालीस डिग्री से नीचे आ गया। जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आठ किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चली। सड़क पर निकलने वाले लोगों ने गर्मी से बचने के लिए विभिन्न संसाधनों का सहारा लिया।
जिले में विगत एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ था। पछुआ गर्म हवाएं चल रही थी। इससे लोग गर्मी से बेहाल थे। बुधवार की देर रात हवा का रूख बदला और पुरवा हवा चलनी शुरू हुई। जिले में गुरुवार को पूरे दिन आठ किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चलती है। इससे तापमान में गिरावट आई। जिले का तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस से गिर कर 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान गिरने से लोगों केा गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिले में सुबह आद्रता 63 फीसद और शाम को 50 फीसद रिकार्ड की गई। मौसम विशेषज्ञ आरसी वर्मा ने बताया कि तापमान में गिरावट आ सकती है। बारिश और आंधी की भी संभावना बन रही है। वहीं पूरे दिन गर्मी के कारण लोगों ने शीतल पेय पदार्थों का सहारा लिया। इसके अलावा फेरी वालों ने भी गर्मी से बचने के छाते आदि का प्रयोग किया। लोग गर्मी के कारण सड़क निकलने से बचते रहे।