Move to Jagran APP

बारिश से फसल बर्बाद होने पर किसान ने दी जान

संवाद सूत्र, मल्लावां : बारिश से फसल खराब होने व पुत्री की शादी की ¨चता से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 11:00 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 11:00 PM (IST)
बारिश से फसल बर्बाद होने पर किसान ने दी जान
बारिश से फसल बर्बाद होने पर किसान ने दी जान

मल्लावां: फसल खराब होने और बेटी की ¨चता से परेशान किसान ने फांसी लगा ली। रविवार को गांव के बाहर उसका शव फंदे से लटकता मिला। भाइयों का कहना है कि फसल खराब होने की ¨चता में उसने जान दी।

loksabha election banner

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राघौरामपुर निवासी श्रवण कुमार (45) पुत्र थन्ना रविवार सुबह घर से शौच करने के लिए निकला था। देर तक घर वापस न आने पर परिवारजनों ने श्रवण की खोजबीन की। गांव के बाहर जयपाल के नीम में गमछे से लटकता श्रवण का शव मिला। मृतक के चचेरे भाई लक्ष्मण प्रसाद पुत्र पच्चा ने बताया कि पुत्री की शादी के लिए परेशान रहता था और उसकी शादी भी देख रहा था। उसके पास तीन बीघा खेत है। जिसमें इस बार सरसों की फसल खड़ी थी। फसल भी अच्छी थी। सोचता था कि फसल अच्छी है लड़का मिलते ही शादी कर दूंगा, परंतु एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश व ओले पड़ने से उसकी सरसों की फसल खराब हो गई, जिससे वह परेशान रहता था। इसी के चलते उसने यह कदम उठा लिया। मृतक के चचेरे भाई लक्ष्मण प्रसाद ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पूर्व हुई बारिश के दौरान ओले पड़े थे, जिससे श्रवण की तीन बीघा भूमि में खड़ी सरसों की फसल बर्बाद हो गई। इसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिवारजनों ने बताया कि श्रवण की पत्नी का पांच वर्ष पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया था। उसके चार बच्चों में अमित, पूजा, आरती, अभिषेक हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.