यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hardoi News: मायके नहीं आई पत्नी तो युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, परिवार में मातम
UP News | Hardoi Young Man Suicide | हरदोई के बिलग्राम में पत्नी के मायके से वापस न आने पर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरदोई। मायके से पत्नी के साथ न आने से नाराज युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिवारीजन ने अभी आरोप से इन्कार किया है।
बिलग्राम के छिबरामऊ के अंकित उर्फ सोनू कार चालक थे। पांच साल पहले अंकित की शादी अरवल के ग्राम श्रीमऊ मजरा सिया की अनुराधा के साथ हुई थी। अनुराधा अपनी एक वर्ष की बेटी को लेकर दो माह पहले मायके गई थी। 20 मई को अंकित और अनुराधा की शादी की सालगिरह थी।
अंकित सालगिरह के दिन पत्नी के पास गया था। पत्नी और ससुरालीजन के साथ मिलकर सालगिरह की खुशियां मनाई। शुक्रवार को अंकित ने पत्नी से साथ चलने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। अंकित अकेला घर के लिए आया। बिलग्राम पहुंचकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
जानकारी होने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे, अंकित को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज लेकर आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। भाई हिमांशू का कहना है कि पत्नी के मायके से न आने से नाराज होकर भाई ने जान दे दी।
