फंदे पर लटकता मिला युवक का शव
हरदोई : सुरसा थाना क्षेत्र में युवक का शव गांव के बाहर पेड़ में साड़ी से लटकता मिला। जानकारी मिलते ही
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 10:12 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 10:12 PM (IST)
हरदोई : सुरसा थाना क्षेत्र में युवक का शव गांव के बाहर पेड़ में साड़ी से लटकता मिला। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
ग्राम बंधिया निवासी मचले (40) पुत्र गया प्रसाद मजदूरी करते थे। चचेरे चाचा जवाहर ने बताया कि मचले इकलौता पुत्र था और मां चंद्री के साथ रहता था। पिता की मौत के बाद मानसिक रूप से परेशान रहता था। रविवार देर रात घर से निकल गया। सोमवार सुबह उसका शव गांव के बाहर बाग में खड़े पेड़ में साड़ी से लटकता ग्रामीणों ने देखा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें