खेल प्रतिभाएं राष्ट्र का गौरव : उप निदेशक
भरावन (हरदोई ) : हरदोई जिले के भरावन विकास खंड स्थित बीवीएम इंटर कॉलेज में मंगलवार क
भरावन (हरदोई ) : हरदोई जिले के भरावन विकास खंड स्थित बीवीएम इंटर कॉलेज में मंगलवार को 64 वीं मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज उप शिक्षा निदेशक विभा मिश्रा व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एकता ¨सह ने संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर व मशाल जलाकर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट निकालकर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभा मिश्र ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बहुत आवश्यक है। खेल प्रतिभाएं राष्ट्र का गौरव है। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति को सराहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एकता ¨सह ने कहा कि बच्चों को खेलकूद के प्रति समर्पित देख कर बहुत ही प्रसन्नता हो रही है। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें 800 मीटर सीनियर बालक दौड़ में रायबरेली जनपद के रोहितासु यादव ने प्रथम, लखनऊ के विकास यादव ने द्वितीय व रायबरेली के अमित यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। 800 मीटर सीनियर बालिका दौड़ में लखनऊ जनपद की शिखा गुप्ता ने प्रथम व निधि ने द्वितीय और हरदोई की रोमी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बेहोश होकर गिरी छात्रा : मार्च पास्ट के दौरान हरदोई की प्रतिभागी उमा देवी बेहोश होकर गिर गई। आनन फानन शिक्षक व छात्रों ने उसे उठाया और उसका इलाज कराया।
अव्यवस्थाओं का रहा बोलबाला : मैदान में पानी की व्यवस्था न होने से खिलाड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्रीड़ा स्थल के निकट पानी की व्यवस्था न होने पर खिलाड़ियों को काफी दूर लगे हैंडपंप पर जाना पड़ा।
पं. दीनदयाल के चित्र का किया अनावरण : प. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज खसरौल में उप शिक्षा निदेशक विभा मिश्रा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र का अनावरण किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एकता ¨सह, प्रधानाचार्य अवधेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।