सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपितों को भेजा जेल
अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में सात माह पूर्व हुई थी सामूहिक दुष्कर्म की घटना
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 10:58 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 10:58 PM (IST)
हरदोई : अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में सात माह पूर्व बालिका के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गुरुवार को पांच नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पीड़िता की मां ने 19 अक्टूबर को थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि सात माह पूर्व वह भरावन के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रही थी। इसी दौरान ग्राम चमका के युवक राजू, राज, लकी, रंजीत, अनुज ने गांव के उत्तर दिशा में खेत में गेहूं की फसल देखने जाते समय तमंचे के बाद पर दुष्कर्म किया। जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। जिसके बाद परिवार को जानकारी हुई। थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव ने बताया पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें