हरदोई में कुएं से दो विषैले ‘रसेल वाइपर’ सांपों का रेस्क्यू, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा
हरदोई के झरोइया गांव में एक कुएं से वन विभाग की टीम ने दो विषैले रसेल वाइपर सांपों को सफलतापूर्वक ...और पढ़ें

कुएं से दो विषैले ‘रसेल वाइपर’ सांपों का रेस्क्यू।
HighLights
हरदोई में कुएं से दो रसेल वाइपर सांपों का रेस्क्यू।
वन विभाग की टीम ने सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद सांपों को घने जंगल में छोड़ा गया।
जागरण संवाददाता, हरदोई। प्रतापनगर-बेनीगंज मार्ग पर झरोइया गांव के सामने स्थित एक कुएं से वन विभाग की टीम ने दो विषैले रसेल वाइपर सांपों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू के बाद दोनों सांपों को आबादी से दूर घने जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
मार्ग किनारे स्थित कुएं में ग्रामीणों ने दो विशालकाय और जहरीले सांपों को रेंगते देखा। रसेल वाइपर को भारत के सबसे खतरनाक और विषैले सांपों में गिना जाता है। अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जानकारी वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम में शामिल सर्प मित्र कुलदीप श्रीवास्तव ने बिना समय गंवाए साहस का परिचय दिया और जरूरी उपकरणों के साथ कुएं में उतरे।
उन्होंने पूरी सावधानी बरतते हुए दोनों रसेल वाइपर सांपों को एक-एक कर सुरक्षित पकड़ा और कुएं से बाहर निकाला। रेस्क्यू आपरेशन सफल रहने के बाद वन विभाग ने दोनों सांपों को उनके प्राकृतिक पर्यावास यानी घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
