वाहनों में लगाएं रिफ्लेक्टिग टेप
हरदोई कोहरा में हादसे बढ़ने का सबसे बड़ा कारण वाहनों का न दिखना होता है और आए दिन वाहन टकराते रहते हैं। इसे रोकने के लिए ही वाहनों में रिफ्लेक्टिग टेप लगाए जाते हैं।
हरदोई: कोहरा में हादसे बढ़ने का सबसे बड़ा कारण वाहनों का न दिखना होता है और आए दिन वाहन टकराते रहते हैं। इसे रोकने के लिए ही वाहनों में रिफ्लेक्टिग टेप लगाए जाते हैं। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने मंगलवार को वाहनों पर टेप लगवाने का अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में इसे हर हाल में लगवाया जाए।
यातायात माह में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर पूरे जिले में अभियान चल रहा है। पुलिस अवैध वाहनों पर कार्रवाई के साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रही है। सीओ सिटी ने बताया कि रिफ्लेटिग टेप हादसा रोकने में काफी कारगर होते हैं। लाइट नहीं दिख पाती, लेकिन जब सामने से टेप पर लाइट पड़ती है तो वाहन दिख जाता है। लाइट विहीन वाहनों ट्रैक्टर की ट्रॉली और तांगा आदि में इन्हें जरूर लगाया जाए। यातायात कर्मियों को इस काम में लगाया गया है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी जो मनमानी करेंगे और सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन नहीं करेंगे उनके विरुद्घ कार्रवाई भी होगी।