टूटी सड़कें, जर्जर तार हादसों को दे रहे दावत
ह्मद्गड्डद्यद्बह्ल4 श्रद्घ 2ड्डह्मस्त्र ह्मद्गड्डद्यद्बह्ल4 श्रद्घ 2ड्डह्मस्त्र ह्मद्गड्डद्यद्बह्ल4 श्रद्घ 2ड्डह्मस्त्र ह्मद्गड्डद्यद्बह्ल4 श्रद्घ 2ड्डह्मस्त्र ह्मद्गड्डद्यद्बह्ल4 श्रद्घ 2ड्डह्मस्त्र ह्मद्गड्डद्यद्बह्ल4 श्रद्घ 2ड्डह्मस्त्र ह्मद्गड्डद्यद्बह्ल4 श्रद्घ 2ड्डह्मस्त्र ह्मद्गड्डद्यद्बह्ल4 श्रद्घ 2ड्डह्मस्त्र ह्मद्गड्डद्यद्बह्ल4 श्रद्घ 2ड्डह्मस्त्र ह्मद्गड्डद्यद्बह्ल4 श्रद्घ 2ड्डह्मस्त्र ह्मद्गड्डद्यद्बह्ल4 श्रद्घ 2ड्डह्मस्त्र ह्मद्गड्डद्यद्बह्ल4 श्रद्घ 2ड्डह्मस्त्र ह्मद्गड्डद्यद्बह्ल4 श्रद्घ 2ड्डह्मस्त्र ह्मद्गड्डद्यद्बह्ल4 श्रद्घ 2ड्डह्मस्त्र
कछौना : नगर पंचायत का वार्ड संख्या 11 कछौना बाजार पश्चिमी नाम से जाना जाता है। वार्ड में एक हजार मतदाता व तीन हजार जनसंख्या है। नागरिकों के साथ वादे तो बहुत किए गए, लेकिन कोई खरा नहीं उतरा। 25 प्रधानमंत्री आवास बनवाए गए और चार लोगों को वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है। वार्ड की टूटी सड़के जर्जर विद्युत तार मुहल्ले की पहचान बन गए हैं। सभासद के घर से नई मस्जिद तक सड़क की दरकार है। साफ-सफाई नियमित होती है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जाता है। दवा का छिड़काव व फॉगिग कराई जाती है। पानी की सप्लाई समय से होती है।
016एचआरडी-017
नई मस्जिद तक सड़क जर्जर व नाली टूटी पड़ी है। अगर मरम्मत हो जाए तो नागरिकों की समस्याओं का निदान हो जाएगा। वार्ड में अन्य कोई खास समस्या नहीं है। गलियों में नगर पंचायत द्वारा जनरेटर से विद्युत सप्लाई की जाती है। जिससे गलियों में रोशनी रहती है।
जीसान मंसूरी 016एचआरडी-018
वार्ड के जर्जर तार दुर्घटना को दावत दी रहे हैं। विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते वर्षों पुराने तार नहीं बदले गए हैं। जिससे आए दिन फाल्ट होती रहती है।शिकायतों के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है।
महेंद्र कुमार
016एचआरडी-019
वार्ड में टूटी नाली व सड़कें वार्ड की पहचान बन गई हैं। जन प्रतिनिधियों की खाऊ-कमाऊ नीति के चलते विकास कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं होता है। जिसके चलते घरों तक वाहन नहीं जा सकते हैं। खास कर आकस्मिक जरूरतों पर समस्याओं से जूझना पड़ता है।
चेतराम 016एचआरडी-020
वार्ड की गलियों में लोगों ने ईंटा लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। जिससे आम आदमी को परेशानी होती है। सभासद के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। साफ-सफाई होती है दवा का छिड़काव भी होता है।
संदीप प्रजापति 016एचआरडी-016
जर्जर तार व टूटी सड़कें व नाली का प्रस्ताव लंबित है। स्वीकृति मिलते ही कार्य कराया जाएगा। वार्ड के एक हजार मतदाता तीन हजार की जनसंख्या है। जर्जर बिजली के तार बदलने के लिए शिकायत की गई, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी समय से निदान नहीं करते हैं। सड़क व नाली का निर्माण स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
सोफिया, सभासद