मनु, शतरूपा व रावण की लीला का मंचन
हरदोई : भगवंत नगर में हो रहे 133वें श्रीराम लीला महोत्सव के तृतीय दिवस पर भगवान की पूजन आर
हरदोई : भगवंत नगर में हो रहे 133वें श्रीराम लीला महोत्सव के तृतीय दिवस पर भगवान की पूजन आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात वृंदावन धाम से आए मंडल कलाकारों द्वारा मनु, शतरूपा, रावण, दिग्विजय एवं पृथ्वी पुकार की लीला की प्रस्तुति की गई। लीला में महाराज मनु एवं उनकी पत्नी शतरूपा ने घोर तपस्या की,जिससे प्रसन्न होकर भगवान ब्रह्मा शंकरजी एवं विष्णुजी उन्हें वरदान देने के लिए प्रकट हुए, परंतु उन्होंने अपनी तपस्या बंद नहीं की। तपस्या में ही लीन रहे। इसी तरह पूरी लीला का जीवांत दर्शन कराया गया। इसके पश्चात भगवान की आरती कर लीला का समापन हुआ।
वृंदावन धाम के पात्रों द्वारा लीला की प्रस्तुति को देखकर दर्शक मंत्र मुक्त हो गए। इस मौके पर रमेश ¨सह चंदेल, रमाकांत मिश्र, महामंत्री भास्कर मिश्र, दिनेश कश्यप, श्याम नारायण, विनोद कुमार, आलोक मिश्रा, जगदेव ¨सह शर्मा आदि समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।