धान लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी
विरोध प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
हरदोई : किसानों की धान खरीद न होने समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया और किसानों की समस्या का निदान करने की मांग की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दिए जाने की की मांग के प्रदर्शन किया और चार सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष की ओर से प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में कहा कि जिल के अन्नदाता किसानों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर धान क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री कम होने तथा नमी के नाम पर किसानों के धान के वजन में कटौती की जा रही है। गन्ना किसानों को उनकी उपज का बकाया अब तक नहीं मिल पाया है। निजी नलकूपों के लिए बिजली की कीमतों में की गई बढ़ोतरी से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जीतलाल सरोज, जमील अहमद अंसारी, अजय सिंह, नेतम भारतीय आदि लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। जिसमें किसानों को वाजिब मूल्य दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारी क्रयकेंद्र सफेद हाथी साबित हो रहे है। इस मौके पर भुट्टो मियां, सुनीता देवी, आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।