हाईवे पर मिला युवक का क्षतविक्षत शव, हत्या की आशंका
श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्लश्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल
लोनार : कटरा-बिल्हौर हाईवे पर कोतवाली हरपालपुर क्षेत्र में बद्रीपुरवा के निकट शुक्रवार सुबह एक युवक का शव क्षतविक्षत पड़ा मिला। युवक का गमछा घटनास्थल से पश्चिम धान के खेत में और वहीं पर खून भी पड़ा हुआ था। परिवारजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। पोस्टमॉर्टम चिकित्सकों के पैनल ने किया एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई। वहीं पुलिस घटना को हादसा मान रही है।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के बरसोहिया के मजरा नगरा निवासी अनिल उर्फ कल्लू (40) पुत्र राजबहादुर दाहिना हाथ न होने से दिव्यांग भी था। शुक्रवार को हाईवे पर उसका अर्द्धनग्न शव पड़ा मिला था। परिजनों के अनुसार गुरुवार की शाम अनिल खेत के लिए निकले थे। रात तक वह वापस नहीं आया तो खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार की सुबह गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हाईवे पर बद्रीपुरवा के निकट अनिल का शव ग्रामीणों ने देखा। शव पड़े होने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
अनिल की शर्ट कुछ दूरी एवं गमछा शव से पश्चिम खेत में पड़ा था और वहीं पर खून भी पड़ा मिला। परिस्थितियों से उन लोगों ने अनिल की हत्या की आशंका जाहिर की। प्रभारी निरीक्षक भगवान चंद वर्मा ने बताया कि किसी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रुपयों के लिए तो नहीं दिया गया घटना को अंजाम : पिता राजबहादुर ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व अनिल ने ढाई बीघा भूमि हरपालपुर के सहीब्बू को बेचा था। जिसमें एक लाख अस्सी हजार रुपये मिल गए थे और चार लाख रुपये बाकी थे। आरोप है कि उसी रुपये के लिए सहब्बू ने अनिल की हत्या कर शव को हाईवे पर डाल दिया।