Move to Jagran APP

नोट बंदी के दूसरी बरसी पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हरदोई : नोट बंदी के दूसरी वर्षगांठ पर कांग्रेस के दोनों गुटों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन क

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 12:03 AM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 12:03 AM (IST)
नोट बंदी के दूसरी बरसी पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
नोट बंदी के दूसरी बरसी पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हरदोई : नोट बंदी के दूसरी वर्षगांठ पर कांग्रेस के दोनों गुटों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया।

loksabha election banner

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा। कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष कुमार ¨सह द्वारा दिए गए ज्ञापन में प्रश्न किया कि नोटबंदी के असली लाभार्थी कहां हैं। 99.3 प्रतिशत मुद्रा वापस आ गई तो काला धन कहां गया। इस दौरान 135 की लोगों की जान गईं उन परिवारों की मदद के लिए क्या किया गया। कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में गिरावट का दौर जारी है। एनपीए बढ़ता जा रहा है। रिजर्व बैंक असहाय है। मुद्रास्फीति के उच्चतम स्तर के बाद भी सरकार असहाय क्यों हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बाद भी देश में मूल्य कम क्यों नहीं हो रहे हैं। अमेरिकी डालर की तुलना में भारतीय रुपये की कीमत गिरती क्यों जा रही है। एक गुट का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.राजीव ¨सह ने मांग की कि नोट बंदी के दौरान देश की सभी सरकारी, अ‌र्द्धसरकारी निजी क्षेत्र की बैंकों में जमा और निकासी की जांच सीबीआइ से कराई जाए। दोषी बैंक अधिकारियों को दंडित किया जाए। नोट बंदी के दौरान दिवंगत लोगों के परिवारों को सरकारी नौकरी और दस लाख रुपया मुआवजा दिया जाए। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा.राजीव कुमार ¨सह , कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष कुमार ¨सह, शहर अध्यक्ष शशिभूषण शुक्ल, सुनीता देवी, भुट्टो मियां, अमलेंद्र त्रिपाठी, अमीर अहमद, राजेंद्र प्रसाद, रामदेवी, रामप्रकाश अग्रवाल पीसीसी, गो¨वद ¨सह,साधू ¨सह, देवेंद्र शर्मा, जमील अहमद अंसारी, अर¨वद शुक्ला, डा.श्याम प्रकाश शुक्ला, नेतम भारतीय, सुभाष पाल, निर्भान ¨सह, दिनेश राठौर, आशीष ¨सह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.